गला दबाकर की गयी थी युवती की हत्या,पोस्मार्टम से वकील जबरन उठा लाया लाश

Uncategorized

HTTAYAफर्रुखाबाद: आज सुबह दस बजे अघ जली युवती की लाश बरामद होने से पुलिस पर फिर सवालिया निशान लग गये थे| पुलिस ने शव का पोस्मार्टम कराया| पोस्मार्टम में गला दवा कर हत्या की पुष्टि हुई है| वही पोस्मार्टम हाउस से एक वकील अपनी लड़की की लाश की फर्जी कहानी गढ़ के लाश को जबरन उठा लाया| लेकिन उसकी लड़की जिंदा बरामद हो गयी है|
थाना कम्पिल के ग्राम हल्दीखेड़ा निवासी रिषीपाल थाने की डयूटी कर प्रातः 10 बजे घर जा रहा था। रिषीपाल थाने में चौकीदार है ग्राम सवितापुर बिलहा रोड से गुजर रहा था। तभी उसकी नजर हल्दीखेड़ा निवासी मुलायम सिंह के खाली खेत में करीब 20 वर्षीय युवती का नग्न शव दिखायी दिया थ | मामले की सूचना तत्काल थाना पुलिस को दी गयी| युवती का ब्लाउज ऊपर उचका हुआ था साथ ही साथ चेहरे को बुरी तरह जलाया गया था| उसके गुप्त कपडे भी अस्त-व्यस्त थे जिससे उसके साथ दुष्कर्म किये जाने की सम्भावना जतायी जा रही थी | घटना के कुछ दुरी पर ही कथा आयोजित की गयी थी|
वही जब पुलिस पोस्मार्टम करा कर शव को लेकर जाने वाली थी उसी समय उस लडकी का पिता बनकर एक कायमगंज कचेहरी का वकील पंहुच गया और कहा की लाश उसकी लड़की की है| पुलिस वालो ने जमकर बिरोध किया और कहा की बिना आला अधिकरियो के आदेश पर वह लाश नही देगे| लेकिन उसने एक ना सुनी और सिपाहियों से भीड़ गया| वकील जबरन लाश को उठा लाया| सूत्रों के अनुसार वकील की पुत्री गंगा मेला वाले दिन भागी थी| जब वकील लाश लेकर पंहुचा तो उसकी पुत्री भी आ गयी| जिससे अब पेंच फस गया है|
शव का पोस्मार्टम डॉ ब्रजेश वर्मा ने किया| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक युवती की मौत गला दबाने से हुई आरोपियों ने उसकी पहचान मिटाने के लिए घास फूस से चेहरा व बदन जला दिया| बलात्कार की पुष्टि के लिए स्लाइड जाँच के लिए भेजी गयी है|
कम्पिल थाना अध्यक्ष ने बताया की वकील की पुत्री बरामद हो गयी है| वकील ने यह झूटी कहानी क्यों गढ़ी इस बात की जाँच की जा रही है| पोस्मार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा पंजीक्रत किया जा रहा है|