सपाइयों ने फूंका रेल मंत्री का पुतला

Uncategorized

SPAA BJP 1फर्रुखाबाद:(नवाबगंज)केंद्र सरकार द्वारा रेल किराये में की गयी बढ़ोत्तरी के विरोध में सपाइयों ने रेल मंत्री का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली। इस दौरान सपाईयो में जबरदस्त प्रदर्शन किया |
अचरा में सपा के पूर्व प्रदेश सचिव डा.हरीओम सिंह यादव के प्रतिष्ठान पर सपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर रेल किराये में वृद्धि के विरोध में केंद्र सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। डा.हरिओम सिंह ने कहा कि किराये में वृद्धि होने से गरीबों को रेल यात्रा करना भी मुश्किल होगा। किराया वृद्धि के विरोध में सपाई नारेबाजी करते हुए अचरा चौराहे के निकट पहुंचे और रेल मंत्री के पुतले में आग लगाकर मुर्दाबाद के नारे लगाये। उद्योग व्यापार मंडल महामंत्री साजिद अली खान, विजेंद्र सिंह यादव, विजय सिंह यादव, होतेलाल यादव, आरिफ परवेज, रजनेश सिंह, अमर सिंह आदि ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।