युवती का नग्न अध जला शव मिला, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका

Uncategorized

20-badaun-villageफर्रुखाबाद:(कम्पिल)सोमवार तकरीवन दस बजे एक महिला का अधजला शव बरामद होने से पुलिस व प्रशासन के हाथ पैर फुल गये| सूचना के कुछ देर बाद ही पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारियो ने घटना पर पंहुच कर जाँच शुरु कर दी| महिला के चेहरे को बुरी तरह जलाया गया था| शायद पहचान मिटाने के लिए हत्यारे ने यह किया है| कपड़ो को देख कर लगता है की उसका पहले बलात्कार किया गया और बाद में उसकी बेहरहमी से हत्या कर दी गयी| महिला की अभी तक पहचान नही हो सकी है|
थाना कम्पिल के ग्राम हल्दीखेड़ा निवासी रिषीपाल थाने की डयूटी कर प्रातः 10 बजे घर जा रहा था। रिषीपाल थाने में चौकीदार है ग्राम सवितापुर बिलहा रोड से गुजर रहा था। तभी उसकी नजर हल्दीखेड़ा निवासी मुलायम सिंह के खाली खेत में करीब 20 वर्षीय युवती का नग्न शव दिखायी दिया| मामले की सूचना तत्काल थाना पुलिस को दी गयी| युवती का ब्लाउज ऊपर उचका हुआ था साथ ही साथ चेहरे को बुरी तरह जलाया गया था| उसके गुप्त कपडे भी अस्त-व्यस्त थे जिससे उसके साथ दुष्कर्म किये जाने की सम्भावना जतायी जा रही है| घटना के कुछ दुरी पर ही कथा आयोजित की गयी थी|
सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी लव कुमार त्रिपाठी, सीओ एके रावत, कम्पिल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर केबी सिंह ने मामले की जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी कायमगंज एके रावत ने बताया है की बलात्कार की पुष्टि पोस्मार्टम होने के बाद हो पायेगी|