गृह कलह से परेशान पेंटर ने लगायी आग, हालत गम्भीर

Uncategorized

AAG 1imagesफर्रुखाबाद: बीती रात पत्नी से विवाद होने पर पेंटर ने मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा ली जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया | 108 एम्बुलेंस से उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| जंहा से उसे रिफर करने की तैयारी चल रही है |
शहर कोतवाली के ग्राम सातनपुर अशोक सिंह के 32 वर्षीय पुत्र संजीव दिल्ली में पेंटर का काम करता था| पिता अशोक ने बताया की एक महा पूर्व वह दिल्ली से लौट के आया तो शहर कोतवली के ग्राम हसनबाग में अपनी ससुराल में जा कर रहने लगा| संजीव दारू पीने का आदि था और आये दिन अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था| बीती रात उसका विवाद पत्नी से हो गया तो उसने मिट्टी का तेल डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया| जानकारी होने पर परिजनों ने समाजबादी एम्बुलेंस से घायल को रात में ही लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया |