एबीआरसी परीक्षा को लेकर विवाद, शिक्षक संगठन लामबंद

Uncategorized

PRIKSHAफर्रखाबाद: जनपद में एबीआरसी परीक्षा को लेकर विवाद थमने का नाम नही ले रहा है| एक तरफ अधिकारी अपने चहेते एबीआरसीओ को नवीनीकरण करने के लिए प्रयासरत है दूसरी तरफ कई शिक्षक संगठन सभी एबीआरसीओ की परीक्षा के लिए जिलाधिकारी तक गुहार लगा चुके है| जिससे अब विवाद के बादल नजर आ रहे है| इसी सम्बन्ध में आज डायट प्राचार्य को पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष सहित कई बड़े पदाधिकारियों ने ज्ञापन भेजा है|
जनपद में शिक्षक संगठनो के माध्यम से लगातार एबीआरसी परीक्षा को कराए जाने के लिए संघर्ष चल रहा है कई बार ज्ञापन व मांग पत्र दिये जा चुके है| इसके बाद भी विभाग अपनी मनमानी करने पर तुला है| बीते दिन विभाग ने 30 समन्वयको की परीक्षा कराने के आदेश तैयार कर लिए है| वही 10 समन्वयको को बिना परीक्षा के ही नवीनीकरण करने की तैयारी कर रहा है|
वही शिक्षक संगठनो के नेताओ ने एक लिखित मांग पत्र डायट प्राचार्य राजशेखर सिंह को भेजा है| संगठनो ने मांग की है की परीक्षा को प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट की देखरेख में करायी जाये जिससे योग्यता व आहर्ता रखने वाले अध्यापको को मौका मिल सके|
पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष मुनीश चन्द्र मिश्रा, शैक्षिक महा संघ के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी, बढ़पुर व्लाक अध्यक्ष मनोज कुमार, प्रवेश चतुर्वेदी कमालगंज, अनिल गौतम, रवि गौतम राजेपुर, रामलडैते अवस्थी राजेपुर, अवनीश कटियार, रामवीर सिंह कमालगंज, पीआर सिंह, नरेन्द्र पाल सिंह, ब्रजराज किशोर मिश्रा आदि ने हस्ताक्षर किये है|