नाले पर बने तीन दर्जन मकानो पर गिरेगा जेसीबी का पंजा

Uncategorized

nagar palikaफर्रुखाबाद: बारिश नजदीक आते ही शहर में जल भराव का संकट फिर से शुरु हो गया है| यह तो हर साल ही होता है जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है| जिलाधिकारी के आदेश पर नाले के ऊपर से बने अतिक्रमण को हर कीमत पर हटाने के आदेश है| जिसके चलते रविवार को नगरपालिका ने 36 मकानों को गिराने का फैसला किया है| इन्हे पहले नोटिस जारी किया जा चुका है|
नगरपालिका ने बुधवार को शहर क्षेत्र में मोहल्ला छावनी में नाले के ऊपर बने अतिक्रमण कर बनाये मकानों पर उनके मालिको को नोटिस जारी किये थे| और खुद तोड़ लेने की बात कही थी| नोटिस के बाद भी किसी ने अपना अतिक्रमण नही तोडा| जिस पर रविवार को नगर पालिका के जेई अमित शर्मा ने मोहल्ले में पंहुच कर सभी 36 मकानों का चिंन्हाकन कर दिया जिससे मकान मालिको में हडकंप मंच गया|
जेई अमित शर्मा ने बताया की सभी 36 मकानों चिंन्हाकन कर लिया है इसके बाद मकानों को तोड़कर अतिक्रमण हटाया जायेगा| ईओ पी के श्रीवास्तव का फोन बंद था|