कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों की लाइन में कई चेहरे

Uncategorized

pnni dr dinesh anil mishra copy 2फर्रुखाबाद: लोक सभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस ने अपनी मशीनरी की दोवारा नये सिरे से सर्विस शुरु कर दी है| जिसके चलते पहले ही सभी इकाईयां भंग की जा चुकी है| अब नये जिलाध्यक्ष व अन्य पदों की कुर्सी पर कब्ज़ा करने के लिए दावेदारो ने अपनी गोटे फिट करना शुरू कर दी है|
यह सभी को मालूम है की फर्रुखाबाद में कांग्रेस का मतलब सलमान खुर्शीद है| चुनाव में हार चाहे जितनी ही बुरी क्यों न हुई हो लेकिन जिले में सलमान का निर्णय ही सबसे ऊपर है| यह भी सभी जानते है की सलमान की शिफारिस पर ही जिलाध्यक्ष की कुर्सी मिलेगी सो कांग्रेसी अपनी जुगाड़ फिट करने में जुट गये गई| जो सलमान से जितना नजदीक वह उतना ही मजबूत दावेदार|
वही सलमान के प्रतिनिधि रहे एडवोकेट अनिल मिश्रा के साथ कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता डॉ दिनेश अग्निहोत्री ने भी जिलाध्यक्ष पद के लिए अपनी ताल ठोक दी है| श्री अग्निहोत्री का कहना है की उनकी दावेदरी बहुत ही मजबूत है| उन्होंने कहा किसी भी कीमत पर यैसे को जिलाध्यक्ष पद पर नही बैठने दिया जायेगा जिसका चुनाव में प्रदर्शन ठीक नही रहा| वह दिल्ली व लखनऊ में पार्टी पदाधिकारियों से बात कर रहे है|
वही कांग्रेस में पूर्व नगर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला ने फोन पर बताया कांग्रेस में वे बहुत ही पुराने कार्यकार्ता है सो वह इस बार नगर अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी नही करेगे बल्कि समय आने पर जिलाध्यक्ष पद के लिए लड़ाई लड़ेगे|