खबर का असर:एसपी ने लिया संज्ञान महिला अस्पताल में भर्ती, मासूम का भरा गया पंचनामा

Uncategorized

mhilaफर्रुखाबाद: अभी महज दो घंन्टे पूर्व जेएनआई ने लोहिया अस्पताल में बैठी उस महिला की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी| जो अपने मृत बच्चों को पिछले दो दिन से गोद में लिए हुए रो रही थी| पुलिस अधीक्षक ने खबर को तत्काल संज्ञान में लेकर महिला को अस्पताल में भर्ती कराने के आदेश के साथ साथ उसके मासूम मृत बेटे का पंचनामा भराने के आदेश किये| आदेश के बाद पुलिस ने तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की है|
पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर ने खबर प्रकाशित होने के बाद सम्बन्धित पुलिस अधिकारी की जमकर क्लास लगाई और तत्काल कार्यवाही करने के आदेश दिये| टाइगर का फोन घनघनाने के बाद पुलिस में हडकंप मच गया| तत्काल आवास विकास चौकी इंचार्ज डीसी कुमार फ़ोर्स के साथ लोहिया अस्पताल पंहुचे और तत्काल प्रभाव से मृत मासूम का पंचनामा भरा| वही महिला को समुचित इलाज के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है| चर्चा है की महिला याकूतगंज रेलवे स्टेशन पर मिली थी कोई एम्बुलेंस चालक उसे लोहिया अस्पताल में छोड़ गया| बच्चे के मरने का कारण पोस्मार्टम के बाद ही पता चल पायेगा|