अब मेजर ने नये विधुत गृह की स्थापना की आबाज बुलंद की

Uncategorized

vijli.1फर्रुखाबाद: मेजर सुनील दत्त ने मुख्य अभियंता कानपुर से नये विधुत गृह की स्थापना के लिए शसन को पत्र भेजने की मांग की है| वह जल्द ही विधुत गृह के लिए सरकारी भूमि दिये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी से भेट करेगे|
बीजेपी के सदर विधान सभा प्रभारी मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के प्रयास से जंहा ठंडी सड़क के दोनों नए ट्रांसफार्मर अविलम्ब लगाये गये| वही एक ट्रांसफार्मर अभी आने वाला है मेजर के प्रयास से बुधवार को बिजली आपूर्ति चालू हो गयी| वही इलाहाबाद से आने वाले तीसरे ट्रांसफार्मरको अभिलम्ब भेजने पर भी जोर दिया| अधिकारियो का कहना है की शुक्रवार तक तीसरे ट्रांसफार्मर के भी लगजाने की भी सम्भावना है|
मेजर ने कहा है की यदि तीनो ट्रांसफार्मरो के बीच दीवार खड़ी कर दी जाये तो भविष्य में तीनो के जलने की सम्भावना कम गो जाएगी|
उन्होंने कहा है की जनपद में किसी भी प्रकार की जनता की समस्या को सुनने के लिए वह हर समय उपलब्ध है| फ़िलहाल अपने पिता पूर्व कैबिनेट मंत्री व्रह्मदत्त द्विवेदी का बड़े अधिकरियो से परिचय से मेजर के भी प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा परिचय है जिसका लाभ उन्हें ट्रांसफार्मर बदलाने में मिला| फ़िलहाल नगर के लोगो ने बिजली आने से राहत की साँस ली है|