वरिष्ठ अधिवक्ता ओमप्रकाश दुबे का निधन, अंत्येष्टि रविवार सुबह 8 बजे

Uncategorized

फर्रुखाबाद: देर शाम वरिष्ठ अधिवक्ता ओमप्रकाश दुवे का निधन हो गया| श्री दुबे का अंतिम संस्कार प्रातः 8:00 बजे घटियाघाट स्थित मोक्ष धाम पर किया जाएगा| उनके निधन पर अधिवकताओ, भाजपा नेताओ और समाजसेवियों ने शोक व्यक्त किया है|

ओम प्रकाश दुबे भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भी रहे| वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ श्री दुबे राजनीती में भी सक्रिय भागीदारी करते रहे| वे राज्यसभा सांसद टीएन चतुर्वेदी के लगातार दो टर्म प्रतिनिधि भी रहे है| उनकी अंतिम शव यात्रा उनके निज निवास भोलेपुर से सुबह 8 बजे रवाना होगी|