जिला जेल चौराहे पर गरजी जेसीबी, केबल गरीबो के निबाले पर मारा पंजा

Uncategorized

jcbफर्रुखाबाद: जिलाधिकारी नरेन्द्र कुमार का यह प्रयास सराहनीय है की जनपद की गंदगी को साफ कर दिया जाये और आम आदमी को जाम व अतिक्रमण से निजात मिल सके| लेकिन उनके इस प्रयास को उनके दरवारी पूरी गम्भीरता से नही निभा रहे है| जेसीबी का पंजा केबल गरीब की झोपडी व रोजगार पर ही पड़ता है| पंहुच बाले व रहिसो की तरफ अधिकारियो का आदेश मुंह तक नही करता| यही आज फिर हुआ| जिलाजेल पर चलाये गये अतिक्रमण में केबल गरीबो को ही जेसीबी ने निशाना बनाया| वही ऊँचे ऊँचे आलिशान महलो की तरफ किसी अफसर ने चेहरा तक नही घुमाया| गरीब सर पकड कर आसू बहाता रहा और अधिकारियो के इस पक्षपात वाले आदेश को मन ही मन कोसता भी रहा|
बीते कई दिनों से जिलाधीस का आदेश अतिक्रमणकरियो के लिए जेसीबी बनकर घूम रहा है जैसे किसी जमाने में श्रीराम ने अश्वमेघ का घोडा छोड़ा था फरमान था की जो उसे पकडेगा उसे श्रीराम की सेना से युद्ध करना पड़ेगा| लेकिन उस समय उनके दरवारी पूरी तरह से आदेश का पालन कर रहे थे और पल-पल की सही रिपोर्ट श्रीराम को जा रही थी| लेकिन इस समय यैसा नही है अधिकारी जिलाधिकारी को केबल अखबरो की कंटिग दिखा कर अपने नम्बर बढ़ा ले रहे है| वह भी जिन अखबारों में सत्य लिखा है उन्हें वंहा तक पंहुचाया तक नही जाता|
जिला जेल पर शुक्रवार को प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी जेसीबी लेकर पंहुच गये, और फरमान जारी कर दिया कि अपने अपने अतिक्रमण को खुद ही हटा ले नही तो तोड़ दिया जायेगा लेकिन जिस दुकान से जिसके परिबार की रोटी चलती हो उसे वह अपने हाथो से कोई कैसे तोड़ लेगा| फरमान के कुछ समय इंतजार के बाद जब किसी ने अतिक्रमण नही हटाया तो नगर मजिस्ट्रेट श्रीनिवास व क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र कुमार सिंह ने कड़ा रुख अपनाया और तोड़ने का फरमान जारी कर दिया देखते ही देखते गरीबो की रोजीरोटी उनके हाथ से चली गयी| गरीब क्या कह सकता था वो केबल खून के आंसू रो कर बैठ गया| गलत तो गलत है टूटता भी चाहिए था पूरा अतिक्रमण सरकारी जमीन पर जो कर रखा था|
लेकिन प्रशासनिक अधिकारी आवास विकास को भी भूल गये सोचा कौन जानबुझ कर चक्कर में पड़े यंहा पड़े लिखे लोग रहते है| कोई गालीगलौज करता है तो कोई अतिक्रमणकारियो के घर चाय पीने का आरोप लगाता है| प्रशासनिक अधिकारियो की आवास विकास में क्यों नही चलती फिर वही सबाल चली तो थी केबल यंहा भी गरीबो की रोजी पर ही डंका डाला खोखे तोड़डाले| और पक्के अतिक्रमण किये लोगो को केबल नोटिस देकर दोबारा उधर मुंह तक नही किया|
नगर पालिका के एई अमित शर्मा का मोवाइल बंद था| नगर मजिस्ट्रेट श्रीनिवास ने बताया की जल्द ही आवास विकास के उन लोगो का अतिक्रमण तोडा जायेगा जिन्हें पहले ही नोटिस दिया जा चुका है| उन्होंने बताया की जिलाधिकारी के सख्त निर्देश है इस लिए सड़क के बीचो बीच से पहले ही नाप कर चिन्हित किया जा चुका है|