जिलापंचायत पर जनक्रांति पार्टी का कब्जा: मुकेश

Uncategorized

फर्रुखाबाद: सपानेत्री एवं जिलापंचायत सदस्य डॉ अनीता यादव के पार्टी में शामिल हो जाने से जनक्रांति पार्टी के कार्यकर्ता काफी उत्साहित हो गए हैं| जो अब दावा करने लगे हैं कि जिलापंचायत अध्यक्ष पद की सीट पर डॉ अनीता ही बैठेंगी|

जन क्रांति पार्टी के प्रदेश सचिव मुकेश राजपूत ने अपने आवास पर पत्रकार वार्ता में कहा कि पार्टी ने डॉ अनीता यादव को जिलापंचायत अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया है| जिलापंचायत सदस्य के अलावा सभी वर्गों के सर्वेक्षण में डॉ अनीता को 85 फीसदी योग्य प्रत्याशी माना गया है| उनकी 110 प्रतिशत जीत सुनश्चित है| उन्होंने बताया कि पार्टी के 20 सदस्यों में मात्र 4 ही चुनाव जीते हैं| जनता का जनादेश न मिलने के कारण मै सदस्य पद का चुनाव हार गया| इसी नाते उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया जबकि सदस्यों का बहुमत मेरे साथ है|

श्री राजपूत ने कहा कि पंचायत चुनाव के पहले चरण में क़ानून की धज्जियां उड़ा दी गयीं, यह नहीं लगता था कि चुनाव हो रहा है| उन्होंने प्रशासन से अपेक्षा की कि वह अभी से निष्पक्ष चुनाव कराये जाने की तैयारी शुरू कर दें| नहीं तो धांधल गर्दी होने पर प्रशासन को ही परिणाम भुगतना पड़ेगा|

एक सवाल के जवाब में डॉ अनीता यादव ने बताया कि मुझे टिकट न देना समाजवादी पार्टी की भूल है| 20 वर्षों से मेरा परिवार सपा से जुडा था| मै व मेरे पति आगामी विधान सभा का चुनाव नहीं लड़ेंगें| वार्ता में जनक्रांति पार्टी के दो समर्थक सदस्य चंद्रमुखी कठेरिया और सौभाग्यवती राजपूत के अलावा ग्रीश यादव एडवोकेट मौजूद रहे|

मुकेश ने बताया कि पार्टी के सदस्य रोहिताष वर्मा व अभय प्रदीप गंगवार को नहीं बुलाया गया था| मुकेश को बताया गया कि बसपा प्रत्याशी तहसीन सिद्दीकी के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज है| तो किसी ने कहा कि उन्होंने मुकद्दमे में जमानत करवा ली है| मुकेश ने कहा कि तहसीन के वांछित होने की जानकारी पुलिस को दो वह हमारे लिए सम्मानित सदस्य हैं|

इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कटियार, उपाध्यक्ष एसपी बघेल, महामंत्री डॉ ज्ञानेंद्र शाक्य, मीडिया प्रभारी देवदत्त राजपूत, श्याम बाल्मिक के अलावा डॉ अनार सिंह यादव, ओमप्रकाश कठेरिया, अजयपाल सिंह यादव, दीना राजपूत मौजूद रहे|