पैनल से हुआ कैदी के शव का पोस्मार्टम, बिसरा सुरक्षित

Uncategorized

JILA JAIL RAJENDARफर्रुखाबाद : कैदी की मौत को लेकर हुए बबाल के बाद उसके शव का पोस्मार्टम तीन डाक्टरों के पैनल से किया गया | जिसमे पोस्मार्टम के बाद शव का बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है | शव को परिजनों को सौप दिया गया है |

दोपहर तकरीवन बारह बजे जिला जेल से कैदी राजेंद्र पुत्र गेदालाल निवासी रसूलपुर राजेपुर का शव जेल से बाहर आया | उसे एम्बुलेंस से पोस्मार्टम के लिये भेजा गया | शव का पोस्मार्टम तीन डाक्टरों की देखरेख डॉ एस पी सिंह ,डॉ अनुज त्रिपाठी,डॉ दीपक कटारिया ने किया गया | सूत्रो से मिली जानकारी के मुताविक कैदी राजेंद्र की मौत ह्रदय गति रुकने से हुई थी | लेकिन आरोप प्रत्यारोपो को देखते हुए बिसरा सुरक्षित कर लिया गया |

क़ानूनी औपचारिका के बाद परिजनों को शव सौप दिया गया |