पंचायत करने गये सपा जिलाध्यक्ष को डीएम ने जिला जेल में घुसने से रोका

Uncategorized

spaa jiladhaychफर्रुखाबाद : जिला जेल फतेहगढ़ में कैदियों ने पिछले चौबीस घंटे से उपद्रव मचा रखा था | कैदी मृतक साथी की लाश उठने नही दे रहे थे | वही कुछ लोगो ने सत्ता पक्ष के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव को बुला लिया लेकिन जब जिलाध्यक्ष जेल में घुसने के लिए बढ़े तो जिलाधिकारी ने उन्हें रोक दिया | जिससे वह जेल के बाहर की घंटो खड़े रहे |

जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव जिलामहासचिव सुरेन्द्र सिंह गौर व अन्य सपा पदाधिकारियों के साथ जिला जेल पंहुचे तो मृतक कैदी राजेंद्र सिंह के परिजन ने उनके सामने अपनी समस्या रखी और कहा की उन्हें यहा आये हुए तकरीवन बारह घंटे हो गये है और जेल प्रशासन शव नही दे रहा है | और परिजनों ने उनसे न्याय की गुहार लगायी जिस पर जिलाध्यक्ष जेल में घुसने के लिए आगे बढ़े तो उसी दौरान जिलाधिकारी पवन कुमार जेल से बाहर आ गये | जिलाध्यक्ष उनके सामने ही जेल में घुसने लगे तो जिलाधिकारी ने उन्हें रोक दिया और किसी भी कीमत पर अन्दर जाने की बात मानने को तैयार नही हुए |

जिसके बाद जिलाध्यक्ष जेल के बाहर ही परिजनों को सांत्वना देते रहे | और कुछ घंटे बाद फिर उन्होंने जेल में जाने का प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नही लगी |