जिला जेल में बबाल जारी- परिजनों ने कैदी की हत्या का आरोप लगाया

Uncategorized

JAIL 5फर्रुखाबाद: जिला जेल में बंदियों के खाने से लेकर मुलाकात में लूट खसोट कर अपनी जेबे भरने वाला जेल प्रशासन अब मुसीबत में है| इलाज के अभाव में मरे कैदी राजेंद्र के परिजनों ने जेल प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाया है| परिजनों का कहना है कि गुरूवार को वो कैदी से मुलाकात करने आये थे तब तक वो ठीक ठाक था| जेल में स्थिति अभी नियंत्रण में नहीं है| पुलिस अधीक्षक अलंकृता सिंह और जिलाधिकारी पवन कुमार लगातार स्थिति को ठीक करने की कोशिश कर रहे है| मगर बंदियों की भड़ास पूरी तौर पर निकल रही है| छतो पर चढ़े बंदियों ने एक तरह से जेल पर कब्ज़ा जमा रखा है|

थाना मेरापुर के रसूलपुर निवासी 50 वर्षीय राजेंद्र सिंह पुत्र गेंदालाल आजीवन कारावास की सजा जिला जेल में काट रहा था| वर्ष 1991 में रघुवीर सिंह की हुई हत्या में उसे आजीवन कारावास की सजा हुई थी| जेल में मौत के बाद मिली खबर से राजेंद्र के दामाद थाना जैथरा अलीगंज के गाव उल्लापुर निवासी गजराज फतेहगढ़ जेल पहुंच गए है| उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि गुरूवार को वो मुलाकात करने आये थे तब राजेंद्र बीमार नहीं थे| उन्होंने जेल प्रशासन पर राजेंद्र की हत्या का आरोप लगाया है| जेल प्रशासन की ओर से बार बार प्रयास करने के बाबजूद कोई पक्ष नहीं रखा जा रहा है|[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]