लोकसभा प्रत्याशी अब भगवान की शरण में, पिटारी खुलने में बस 7 घंटे

Uncategorized

sachinफर्रुखाबाद : मुसीवत के समय इंसान भगवान को याद जरुर करता है या बुरे वक्त में | लेकिन लोक सभा चुनाव में भगवान खुद मुसीवत में है | जादा तर दावेदार देर शाम तक भगवान की शरण में चले गये | अब ऊपर वाला किसके फेबर में फैसला लेता है यह बाद का विषय है |

लोक सभा चुनाव के निर्दलीय प्रत्याशी सचिन सिंह यादव ने जंहा अपने पिता पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह, बहन मोनिका यादव, माँ प्रभा के साथ घर पर जगराता कराया | और जीत की कामना की | वही भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत ने भी अपने घर पर पूजा पाठ का इंतजाम किया है | इसी के साथ साथ बसपा प्रत्याशी जयवीर सिंह ने भी घर पर पूजा का इंतजाम किया है | वही कांग्रेस प्रत्याशी सलमान खुर्शीद ने भी शहर में नवाज अदा कर ऊपर वाले को मनाने की प्रयास किया |

पूजा करना कोई नई बात नही लेकिन आज की पूजा में कुछ अलग ही भाव नेताओ के मन में चल रहे है | अब ऊपर वाला किस को कुर्सी पर बैठता है यह तो केवल ऊपर वाला ही जनता है | या मांगने वाले को ईबीएम खुलने तक भगवान का ध्यान करने के बाद पता चलेगा |