सपा नेता नगेन्द्र शाक्य के चाचा की मार्ग दुर्घटना में मौत

Uncategorized

nagendar shakyफर्रुखाबाद :(राजेपुर) बसूली कर के बापस बाइक से घर आ रहे सपा नेता के चाचा को सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी जिससे वह व उनका एक साथी गम्भीर रूप से घायल गया | घायल को पुलिस ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया जंहा उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी |

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के ग्राम पाचपुकरा निवासी 45 वर्षीय नरेश चन्द्र पुत्र रामभरोसे अमीन के पद पर कार्यरत वह अपने एक सहयोगी के साथ राजेपुर क्षेत्र में बसूली के लिए गये थे | उसी दौरान राजेपुर थाना क्षेत्र के जमापुर मोड़ के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार इंडिका कार ने बाइक सवार नरेश के जोरदार टक्कर मार दी | बाइक शहर क्षेत्र के मोहल्ला तलैया फजल इमाम निवासी 30 वर्षीय विनीत शर्मा पुत्र रामपाल चला रहा था |जिससे दोनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये | सुचना मिलने पर राजेपुर पुलिस का सिपाही दिलीप सिंह दोनों को लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचा | जंहा उपचार के दौरान नरेश ने दम तोड़ दिया | हालत गम्भीर होने पर दिलीप को रिफर कर दिया गया | वहीकार चालक घटना स्थल से भागने में सफल रहा |

जानकारी होने पर सपा नेता नागेन्द्र शाक्य व अन्य परिजन मौके पर लोहिया अस्पताल पंहुचे |