भीषण गर्मी के बाद भी बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर उमड़ी भीड़

Uncategorized

gangaaफर्रुखाबाद: सुबह से ही गर्मी अपने सुरूर पर होती है तेज धुप लोगो को घर से बाहर निकलने को सोचने पर मजबूर कर देती है | लेकिन इस के बाद भी गंगा स्नान करने बाले लोगो की कोई कमी नही हुई | श्रधालुओ ने जमकर ठन्डे जल से अपनी गर्मी भगायी |

बुद्ध पूर्णिमा पर अपने जिले से ही नही गैर जनपद से भी लोगो ने शहर क्षेत्र के घटियाघाट पर पंहुच कर गंगा में डुवकी लगा कर पुन्य कमाया | जनपद के आलावा एटा,इटावा, कन्नौज, हरदोई, शाहजंहापुर, सहित कई जिले के लोगो ने डूबकी लगायी |सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गये थे | सुबह तकरीवन तीन बजे से ही लोगो का पंहुचना शुरु हो गया | जो दोपहर तक जारी रहा |
लगभग एक लाख लोगो के डूबकी लगायी है | घाटो के दोनों तरफ पंडो ने अपनी -अपनी दुकाने सजा रखी थी | और जमकर जेबे भी गर्म की |