ससुराल में मिली सुहागन की लाश,पति सहित चार पर मुकदमा

Uncategorized

kiran 1फर्रुखाबाद : बीते दिन एक विवाहिता की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गयी | ससुराली लाश को छोड़ कर फरार हो गये | पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है | भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगो के खिलाफ मुकदमा पजीकृत कर लिया है |

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के ग्राम टटीयाँ निवासी रामनिवास कुशवाहा की पत्नी 35 वर्षीय किरन का शव उसके घर के आगन kiranमें चारपाई पर पड़ा मिला | बहू को मृत छोड़ ससुरालीजन फरार हो गये | किरन के बड़े भाई मुकेश कुमार ने बताया की उसे एक व्यक्ति ने जानकारी की उसकी बहन की मौत हो गयी है | जिस पर परिजन किरन की ससुराल पंहुचे तो देखा की किरन मृत अवस्था में पड़ी है | उसके गले पर निशान भी है | मामले की सुचना पुलिस को दी गयी |

पुलिस ने मौके पर पंहुच कर शव को लोहिया अस्पताल के शव गृह भिजवाया रात तकरीवन एक बजे उसका भाई मुकेश शव को लोहिया अस्पताल ले आये | बुधवार को शव पोस्मार्टम के लिए भेजा गया | किरन का विवाह 12 साल पहले हुआ था | किरन शहर कोतवाली के मोहल्ला टीला मसेनी निवासी सुरेश चन्द्र कुशवाह की पुत्री थी | उसके तीन पुत्र और एक पुत्री है | जिन्हें ससुराली अपने साथ ले गये | किरन के भाई मुकेश ने पति रामनिवास, देवर रामकिशोर, ससुर रामसिंह व सास के खिलाफ मुकदमा पंजीकृतकराया है
मऊदरवाजा थानाध्यक्ष श्रीकांत यादव ने बताया की मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है रिपोर्ट के आधार पर मुक़दमा तरमीम किया जायेगा उन्होंने पति के हिरासत में होने की बात से इंकार किया है |