हथिनी कुंड पर पूजा जारी रखने के कोर्ट ने दिये आदेश

Uncategorized

28august2010adalatफर्रुखाबाद : बीते कई महीने से पुजारी लक्ष्मी नारायन हथिनी कुंड पर पूजा किये जाने का आदेश लेने और उस जगह में कब्रिस्तान के निर्माण पर रोक लगाने के लिए अदालत में याचिका दायर की थी | काफी दिन चली बहस के बाद अदालत ने पूजा पाठ पर से रोक हटा ली है और हथनी कुंड पर किसी भी प्रकार का निर्माण ना करने की हिदायत दी है | अदालत ने फ़िलहाल इस फैसले को सर्वे रिपोर्ट आने के बाद तक मान्य किया है |

हथिनी कुंड बीते कुछ महीनों से विवादों के घेरे में है | एक तरफ हिजाम उस पर पूजा अर्चना करने की कोशिश कर रहा था तो वही दूसरा पक्ष उस को कव्रिस्तान बनाने के प्रयास में था | जिस को लेकर कई बार उस पर विवाद की स्थिति बनी | तो मामला पुलिस तथा प्रशासन तक पंहुचा | दरअसल कुछ समय पूर्व प्रदेश सरकार ने सुवे के सभी कव्रिस्तानो पर बाउंड्री बाल बनाने की योजना शुरू की थी | उसी दौरान हथिनी कुंड पर भी बाउंड्रीबाल का कार्य शुरु किया गया | जिसका हिजाम ने विरोध किया था |

वर्तमान में हथिनी कुंड को मऊदरवाजा थाना क्षेत्र बीबीगंज स्थित काली मंदिर के पुजारी लक्ष्मी नारायन देखभाल कर रहे थे | विवाद की स्थित बनने पर मामला कोर्ट के समक्ष रखा गया | सिविल जज सीडी प्रवीन कुमार पाण्डेय ने सर्व कराकर अग्रिम कार्यवाही तक हथिनी कुंड पर पूजा आदि पर रोक हटा ली है और अपने आदेश में कहा है की आग्रिम आदेश तक उस स्थान पर कोई निर्माण कार्य नही कराया जायेगा | पुजारी लक्ष्मी नारायन की तरफ से पैरवी एडवोकेट दीपक द्विवेदी व कमल हजेला ने की |