ईबीएम सुरक्षा में लगे CCTV कंट्रोल रूम भी पर भी तीसरी आँख की नजर

Uncategorized

CCTVफर्रुखाबाद : लोक सभा चुनाव के बाद ईबीएम की सुरक्षा के लिए लगाये गये CCTV कंट्रोल रूम पर भी निगाह रखी जा रही है| इसके लिए सीसीटीवी कंट्रोल रूम के अन्दर भी कैमरा लगाया गया है | जिलाधिकारी ने मंगलवार दोपहर मंडी में पंहुच कर ईबीएम की सुरक्षा देखी और जवानो को आवश्यक दिशा निर्देश दिये |

6जिलाधिकारी पवन कुमार ने सातनपुर मंडी में पंहुच कर सुरक्षा के सम्बन्ध में जानकारी ली तथा मौके पर मौजूद अधिकारियो को आवश्यक निर्देश दिये| वही ईबीएम की सुरक्षा में जगह जगह लगाये गये सीसीटीवी कैमरों के विषय में भी श्री कुमार ने जानकारी की|
इसके साथ ही डीएम ने मतगणना के दिन किसी भी प्रकार की लापरवाही न होने की भी चेतवानी दी है| अधिकारियो के फोन पर अब सीसीटीवी कंट्रोल रूम रहेगा| उप निर्वाचन अधिकारी प्रभुनाथ अपने मोबाइल पर एक एप्लीकेशन के द्वारा जब चाहे स्ट्रोंग रूम का सीधा प्रसारण देख सकते है| कुल मिलाकर प्रशासन की पैनी नजर मतगणना का समय नजदीक आते ही हो गयी है | अंदर किसी भी व्यक्ति का प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है| CCTV सर्विलांस सर्विस देने वाली फर्म डायरेक्ट एसएम्एस सर्विस लगातार अधिकारियो के निर्देश पर लगातार स्ट्रोंग की हो रही विडियो रिकॉर्डिंग को डीवीडी में सुरक्षित करवा रही है|

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]