खेत में मजदूरी कर रहे युवक को गोली मारी

Uncategorized

goli 2फर्रुखाबाद : बीती रात खेत मेंगेंहू की मड़ाई कर रहे युवक को अज्ञात बदमाशो ने गोली मरकर घायल कर दिया | घायल को उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है |

थाना नवावगंज क्षेत्र के ग्राम नगला छेदी निवासी रामचरन लोधी का पुत्र नरेन्द्र शमशाबाद के ग्राम नरुआ नगला निवासी खुशीराम के खेत में गेंहू की मड़ाई कर रहा था | तभी रात तकरीवन ग्यारह बजे कुछ अज्ञात लोग खेत में आये और गोली चला दी | जिससे गोली नरेन्द्र के हाथ में लगी और वह बुरी तरह घायल हो गया |

मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने घायल युवक नरेन्द्र को मंगलवार सुबह लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है | पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी है |