जनपद की स्काउट गाइड शिक्षा भी राम भरोसे, व्यायाम शिक्षको की भूमिका पर सवाल

Uncategorized

skaut gaedफर्रुखाबाद : बेसिक शिक्षा विभाग के खेल अजब निराले है कब किस को क्या काम दे दिया जाये यह कोई नही जानता | एक तरफ योग्यता ना होने के बाद भी सभी व्लाको में व्यायाम शिक्षक तैनात है | वही उन्ही व्यायाम शिक्षको को ही स्काउट गाइड का चार्ज दे दिया गया है | वही कई बर्षो से स्काउट गाइड शिक्षक के पद पर कोई नियुक्ति नही की गयी है | जिससे लाखो रुपये की हेराफेरी बड़े आराम से कर रहा है |

जिला स्काउट शिक्षक के पद पर शान्ति जूनियर हाई स्कूल भोलेपुर की उर्दू शिक्षक चमन शुक्ला की नियुक्ति है | चमन शुक्ला आंशिक विकलांग भी है | इसके बाबजूद भी वह बीते कई वर्षो से इस पद पर तैनात है | दरअसल तत्कालीन कैविनेट मंत्री प्रभा द्विवेदी के रहमोकरम पर तत्कालीन बीएसए जितेन्द्र सिंह एरी ने काम चलाऊ व्यवस्था के तहत चमन शुक्ला की नियुक्ति की थी |
कई साल बीत जाने के बाद भी जिला स्काउट गाइड के पद पर अभी तक योग्यता व दक्षता के आधार पर शिक्षको की नियुक्ति नही की गयी | लेकिन स्काउट गाइड के नाम पर आने बाले पैसे का बन्दर बाँट हो रहा है | और छात्रों के भविष्य पर खिलवाड़ किया जा रहा है |
व्लाक स्काउट गाइड का दायित्व सभाले व्लाक व्यायाम शिक्षक तो अधिकारियो की चाटुकारिता के चलते अपने दायित्व को नही निभा रहे है |जिससे बीते तकरीवन चार वर्षो से व्लाक व जनपद स्तर पर कोई रैली भी नहीं करायी गयी है |जबकि रकम पूर्व से की खातो में पड़ी थी |
प्रभारी गाइड कैप्टन भारती मिश्रा ने बताया की विभाग खुद योग्य शिक्षको की नियुक्ति नही करना चाहता | शासन से पैसा लेने का आदेश नही है पैसे के बिना रैलीयां नही की जा सकती है | लेकिन व्लाक स्तर पर खेल कूद के साथ स्काउट गाइड को भी शामिल किया जा सकता है | लेकिन अधिकारियो के चहेते व्लाक शिक्षक अपने इस कार्य को भी नही कर रहे है |