ब्राह्मण कभी भी सत्ता का भूखा नही रहा ………….

Uncategorized

parusuramफर्रुखाबाद : भगवान परशुराम के जन्मदिवस पर आयोजित किया गये हवन पूजन के कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज ने अपनी रूचि सत्ता की तरफ ना दिखा कर उससे दूर रहकर जनता की सेवा करने की बात पर बल दिया गया |

शहर के मित्तू कुंचा स्थित धर्मशाला में भगवान परशुराम जयंती पर हवन पूजन का कार्यक्रम रखा गया | जिसमे शहर के ख्यातिप्राप्त समाज के लोगो ने शिरकत की | कार्यक्रम के उपरांत रमेश चन्द्र त्रिपाठी ने कहा की सत्ता की चाहत से दूर समाज को आतातायी राजाओ से मुक्त कराने बाले परशुराम के वंशजो ने कभी भी सत्ता की भूख नही रखी |

उन्होंने कहा की वर्तमान में भी इस तरह के राजनैतिक दल की अवश्यकता है जी समाज को आतंकवादियों व भ्रष्टाचार से मुक्ति दिला सके | इस क्रम में भी ब्राह्मण अपनी अहम भूमिका निभा कर देश को एक अच्छी सरकार दे कर जनता की समस्या का निस्तारण कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है | ब्राह्मण कभी शासन नही करता वल्कि शासन करवाता है |

इस दौरान अरुण प्रकाश तिवारी “ददुआ “, रामबाबू पाठक ,विसिपी अग्निहोत्री सदानंद शुक्ला, रामप्रकाश आदि लोग मौजूद रहे |