FARRUKHABAD LOKSABHA: 11 बजे तक चार घंटे में 23 प्रतिशत मतदान

Uncategorized

Kaimganj Electionफर्रुखाबाद: थोड़ी गर्मी बढ़ गयी है| मगर उत्साह में अभी कमी नहीं है| सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान अब गति पकड़ता जा रहा है| सुबह 11बजे तक चार घंटे में 23 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके है| युवाओ में भी जमकर जोश है वोट डालने को लेकर|

Voter Shamsabadअलीगंज विधानसभा में सुबह कुछ केन्द्रो पर जबरिया वोट डालने की कोशिश करने की खबरे आई थी| कई मतदान केन्द्रो पर होम गार्ड लगे थे| बाद में शिकायतों के बाद आईटीबीपी के जवान वहां तैनात कर दिए गए| फिलहाल कोई बड़ी खबर नहीं है| शमसाबाद के पास उलियापुर के पास सपा प्रत्याशी के समर्थको और निर्दलीय सचिन सिंह यादव के समर्थको बीच कुछ नोक झोक की खबर मिली है| ग्रामीण इलाको के कुछ मतदान केंरो पर धुप के कारन मतदाता परेशान है और किसी तरह से धूप बचाते हुए मतदान कर रहे है|

कायमगंज के बजरिया मतदान केंद्र को भी आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है| इस केंद्र पर भी मतदाताओ का उत्साह देखने को मिल रहा है|

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]