सडक हादसे में बाराती की मौत , कई गंभीर

Uncategorized

maut 2फर्रुखाबाद : बीती रात हुए सड़क हादसे में एक बाराती मौत की नीद सो गया जबकि गंभीर घायलो को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया |
बीती रात कोतवाली मोहम्दाबाद के मोहम्दाबाद मार्ग पर बीती देर रात पड़ोसी जिला कन्नौज थाना व कस्वा सौरिक निवासी ज्ञान सिंह पाल के बेटे सतेन्द्र उर्फ चन्दन की बारात बीती रात कोतवाली मोहम्दाबाद के ग्राम गढि़या गई थी।बारात चढ़ जाने के बाद स्कर्पियो कार से बापस लौट रहे थे | स्कर्पियो पर तकरीवन आठ लोग सवार थे | कार जब मोहम्दाबाद के ग्राम रोहिला चौराहे के निकट पहुची तो सामने से प्राईवेट बस आ गयी | जिससे कार और बस में भिडंत हो गयी |
टक्कर इतनी जबरदस्त हुई की धमाके की आबाज काफी दूर तक सुनी गयी | भिडंत के बाद बस पास ही बने चबूतरे से जा टकराई | वही कार बिजली के पोल में घुस गयी | दुर्घटना में घायल सौरिके ग्राम नगला कन्ही निवासी 50 वर्षीय ज्ञान सिंह, 50 वर्षीय वीरभान, 45 वर्षीय मान सिंह, 50 वर्षीय सुघर सिंह, रामबहादुर पाल का 30 वर्षीय पुत्र नरेश, अजयपाल के 20 वर्षीय पुत्र राहुल, बेचेलाल के 27 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार को रात 3.30 बजें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह 6.30 बजे वीरभान की मौत हो गई| दुर्घटना में घायल महेन्द्र पाल एवं ज्ञान सिंह को इटावा एवं मानसिंह को कानपुर ले जाया गया।