स्कर्पियो की टक्कर से टैम्पों सवार 2 महिलाओं सहित 3 की मौत

Uncategorized

फर्रखाबाद : स्कारपियो की जोर दार टक्कर लगने से टैम्पों सवार 2 महिलाओं सहित 3 की मौत हो गई | दुर्घटना के बाद मौके परे भीड़ लग गयी | घटना स्थल ही एक महिला की मौत हों गयी तो वही दूसरी घायल महिला ने उपचार के दौरान मौत हो गयी |तीसरे घायल को लोहिया अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया |
maut 1फर्रूखाबाद बस स्टेशन से टैम्पो मे यात्रियो को बिठा कर कायमगंज जा रहा था। थाना नबाबगंज के ग्राम विचलैया उसी समय सामने तेजी से आये स्कारपियो चालक ने जोर दार टक्कर मार दी। जिसमे थाना शमसाबाद के ग्राम रजलामई निवासी लक्ष्मीकान्त की 35 वर्षीय पत्नी सुदामा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वही फर्रूखाबाद के मोहल्ला भाऊटोला निवासी पुत्तूलाल बाथम की 55 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी को उपचार के दौरान कायमगंज के सीएचसी मेमृत घोषित कर दिया गया |
घायलो को एम्बुलेंस से लोहिया अस्पताल ले जाया गया। डाक्टर ने चेकअप के दौरान शहर कोतवाली के मोहल्ला नखास बड़ी गढ़ी ऊँची मीनार के निकट रहने वाले स्वर्गीय फरीद के 18 वर्षीय पुत्र तौफीक को मृत घोषित कर दिया। तौफीक की 55 वर्षीय मां शमीम फातमा टैम्पो चालक ओमकार लक्ष्मीकान्त जाटव के 12 वर्षीय पुत्र गौरव को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। लक्ष्मीकान्त पत्नी सुदामा पुत्र गौरव, सौरभ के साथ कानपुर के साथ लौटे थे। पत्नी व बच्चो को टैम्पो पर बिठा कर वह फर्रूखाबाद से फतेहगढ़ चले गये थे।