चुनाव ड्यूटी पर आये पंजाब पुलिस के जबान की हालत बिगड़ी

Uncategorized

p pफर्रुखाबाद : लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब पुलिस की कई टोलियाँ जनपद में आ गयी है | जिन्हें बिभिन्य स्थानो पर तैनात किया गया है | रविवार थाना जहानगंज की वहोरिकपुर पर तैनात सिपाही की अचानक हालत बिगड़ गयी | जिसे उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है |

4 आई आठ सौ तीन पंजाब पुलिस का जबान 40 मेवा सिंह इन दिनों जहानगंज के वहोरिकपुर केंद्र पर तैनात है | शाम तकरीवन चार बजे मेवा सिंह के मुंह से अचानक खून आ गया और वह बेहोश भी हो गया | हालत बिगड़ने पर पंजाब पुलिस के फार्मसिस्ट रविंदर सिंह ने शाम 6 बजे मेवा सिंह को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया |

आपात कालीन बार्ड में तैनात डॉ कमलेश शर्मा ने मेवा सिंह का उपचार शुरू किया | और कुछ अवश्यक जांचे करायी | जबान मेवा सिंह को ब्रेन हेमरेज की शिकायत बतायी गयी है | उसे रिफर किया जा सकता है |