बेडा गर्क: 88437 “उल्लू” भी वोटर लिस्ट में है, सबसे ज्यादा यूपी में 34383

Uncategorized

ulluफर्रुखाबाद: वैसे वोटर खूब बढ़े है मगर अभी करोडो ऐसे है जो बेकार है| उल्लू दास से लेकर उल्लू देवी तक वोटर सूची में दर्ज किये गए है| कंप्यूटर पर डेटा फीड करने वाले से लेकर कई राउंड की चेकिंग कितनी गंभीरता से सरकारी कर्मचारियों ने की है इस बात का खुलासा बखूबी लगाया जा सकता है| गलती या स्पेलिंग मिस्टेक थोड़ी बहुत हो सकती है मगर साफ़ साफ़ किसी का नाम उल्लू लिखा जाना जानबूझकर किया कृत्य मालूम पड़ता है| इन उल्लू नाम वाले वोटरो के आगे लिखी वल्दियत और अन्य फील्ड में कोई कमी नहीं है|
Ullu Voter
पूरे देश में 88437 नाम उल्लू वोटर के रूप में दर्ज है जबकि ओर भारत में सबसे ज्यादा 34383 ‘उल्लू’ वोटर उत्तर प्रदेश में बनाये गए है| चुनाव आयोग को चाहिए कि इसकी जाँच करायी जाए| क्योंकि वोटर सूची के अंतिम प्रकाशन से पहले कई बार क्रॉस चेकिंग करने की प्रक्रिया कई बार की जाती है और ये काम अधिकारियो के द्वारा अंजाम दिया जाता है| जबकि वोटर सूची में डेटा एंट्री का काम ज्यादातर संविदा पर रखे गए डेटा ऑपरेटर करते है| इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर पूरे भारत के डेटा सर्च में नाम डालने पर ये आंकड़े निकल कर बाहर आ रहे है|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]