तैयारी प्रशासन की- 19, 20 अप्रैल को घर घर पहुंचेगी मतदाता पर्ची

Uncategorized

election handiaफर्रुखाबाद: जिस तरह से किसी शादी विवाह के कार्यक्रम में दो पकड़ होते है| एक बरात लाता है तो दूसरा बारातियो के स्वागत और सत्कार के लिए इंतजाम करता है| बिलकुल वैसा ही लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व चुनाव में होता है| जहाँ नेता अपने अपने पक्ष में मतदान करने के लिए जनता के घर घर जाकर अपने लिए माहौल बनाने और मतदाता को पटाने के लिए तैयारी करता है| तो वहीँ दूसरी ओर जिला प्रशासन भी 16 लाख मतदाताओ का स्वागत मतदान केंद्र पर किसी बाराती की तरह करने जा रहा है| मतदाताओ की सुरक्षा से लेकर पानी तक इंतजाम| बात खेल बिगड़ने की होती है तो वो तो बारात में भी होती है| प्रशासन दिन रात एक किये हुए है मतदाता के इंतजाम को लेकर|

जिला प्रशासन के कर्मी वोट डालने के लिए मतदाताओ को वोटर पर्ची बीएलओ घर घर पहुचाएंगे| ये काम 19 और 20 अप्रैल को किया जायेगा| अगर इन दो दिनों में किसी मतदाता को पर्ची नहीं मिलती है तो वो अपने इलाके के बीएलओ से सम्पर्क कर पर्ची प्राप्त कर सकता है| जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार ने इसके निर्देश जारी कर दिए है|

पवन कुमार ने कहा की सभी बीएलओ जिम्मेदारी से पर्ची पहुचाने का काम जिम्मेदारी से करे| उन्होंने बताया कि उन्नीस हजार एक सौ छबीस नए मतदाता पहचान पत्र बनकर आ गए है और जल्द ही इनका वितरण भी तहसील के माध्यम से किया जायेगा| जनपद को प्रयाप्त संख्या में ईवीएम मिल गयी है|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
डीएम ने बताया की 318 वाहनों से पोलिंग पार्टी रवाना की जाएगी| 14 वाहन रिजर्व रखे गए है| 121 वाहनों से पुलिस फोर्ड दौड़ेगा और सभी 128 सेक्टर मजिस्ट्रेट को वाहन मिलेंगे| कुल मिलाकर मतदान के दिन जिला प्रशासन वाहन दौड़ा रहा होगा|