प्रांशु बने मुकेश के एजेंट, सलमान ने दिया अनिल मिश्रा को अधिकार

Uncategorized

Pranshu Dwivediफर्रुखाबाद: प्रत्याशियों ने अपने चुनावी अभिकर्ताओं को अधिकार सौप दिए है| सभी के हस्ताक्षर प्रमाणित कर दिए गए है| चुनाव अभिकर्ता प्रत्याशी की जगह पर हस्ताक्षर अधिकार प्राप्त होता है और चुनावी व्यस्तता के चलते प्रत्याशी की जगह काम संभालता है| चुनाव अभिकर्ता बहुत ही जिम्मेदार और विश्वसनीय व्यक्ति को बनाया जाता है| भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत ने ये जिम्मेदारी प्रांशु दत्त द्विवेदी को सौपी है| वहीँ बसपा और सपा प्रत्याशी ने अपने अपने पुत्रो क्रमश; अतुल और सुबोध यादव को अभिकर्ता बनाया है| कांग्रेस प्रत्याशी सलमान खुर्शीद के एजेंट हमेशा की तरह अनिल मिश्रा ही बने है| आजाद उम्मेदवार सचिन सिंह यादव ने ये जिम्मेदारी विनय अवस्थी को सौपी है|

वैसे इलेक्शन एजेंट बनाने में भी वोटो की गणित का ख्याल रखा जाता है| जटिया समीकरणों पर लड़े जाने वाले चुनावो में हर सियासी कदम जात से शुरू होता है और जात पर ही ख़त्म हो जाता है| भाजपा, कांग्रेस और सचिन यादव ने ब्राह्मणो को अपना अभिकर्ता बनाकर समीकरण बनाने का प्रयास किया है| जबकि सपा और बसपा प्रत्याशी के लिए ये जिम्मेदारी उनके ही पुत्रो को मिली है|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
इलेक्शन एजेंट के बनने में एक और तस्वीर साफ़ होती नजर आ रही है| निर्दलीय प्रत्याशी मुकेश राजपूत का परचा दाखिल कराने के लिए कई बसपाई गए थे और अब इलेक्शन एजेंट बसपा नेता महेंद्र सिंह कटियार बने है| इलेक्शन एजेंट को वोटिंग वाले दिन एक वाहन पास दिया जाता है जिससे वो क्षेत्र में भ्रमण कर सके| कई डमी कंडिडेट और उनके अभिकर्ता ये पास और सुविधाये दूसरो के लिए इस्तेमाल कराते है|

प्रशासन के सामने 22 प्रत्याशियों के लिए दो मशीनो का चक्कर जरूर फस गया है मगर लोकतंत्र में चुनाव लड़ने से किसी को रोक नहीं जा सकता| मगर इन्ही 22 में से कई डमी है इसकी खोजबीन के लिए आने वाले समय में मीडिया और चुनाव आयोग के कर्मियों और अधिकारियो को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेंगी|

अन्य प्रत्याशियों के इलेक्शन एजेंट इस प्रकार है-
के के दीक्षित- ललित कुमार
तंजीद- तौफीक खान
विमला देवी- राहुल
मुकेश राजपूत (निर्दलीय)- महेंद्र सिंह कटियार
अनुराग- इंद्रजीत
इमामुद्दीन- आसिफ हसन
अंशु महान- उमेश शाक्य
मलिखान- ओम प्रकाश
रामकिशोर- गोपाल दुबे
ब्रह्मशरण- हरिओम
दयाशंकर- राकेश कुमार
रामनिवास- श्रीकृष्ण