भाजपा में अंतर्कलह- मुकेश राजपूत सुशील शाक्य के दरवाजे से मायूस लौटे

Uncategorized

Susheel Mukeshफर्रुखाबाद: वादे के बाबजूद सुशील शाक्य मुकेश राजपूत के साथ चुनाव प्रचार पर नहीं निकल रहे है| रविवार को सुबह अमृतपुर के लिए जनसम्पर्क में सुशील को ले जाने के लिए मुकेश राजपूत उनके दरवाजे पर पहुंचे| मुकेश राजपूत सुशील शाक्य की पत्नी से ही आशीर्वाद लेकर लौट गए क्योंकि सुशील शाक्य पूर्व निर्धारित कार्यक्र्म के बाबजूद सुबह ही कानपुर के लिए निकल गए थे|

सुशील शाक्य कल अमृतपुर में ही थे| बलीपट्टी के पास में एक शाक्य बाहुल्य नगला में वे गए थे| वे कल मोहम्दाबाद के भी कुछ गावो में गए थे मगर वे किसी अन्य भाजपाई या प्रत्याशी के साथ कहीं नहीं गए| सूत्रों के अनुसार सुशील को आज अमृतपुर में भाजपा प्रत्याशी के प्रचार के लिए निकलना था मगर वे तडके सुबह ही कानपुर खिसक लिए| दूसरी तरफ शाक्य समुदाय पहले ही भाजपा को हराने के लिए दम भर चुका है| भारी भरकम संगठन और नेताओ के बाबजूद मुकेश राजपूत के मुसीबते कम नहीं हो रही है|

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
दूसरी ओर सुशील शाक्य ने फोन पर बताया कि उन्हें अमृतपुर या अन्य किसी कार्यक्रम की न तो कोई जानकारी दी गयी थी और न ही कोई दी जाती है| ये हाल तब है जब सुशील शाक्य का घर भाजपा के मुख्य चुनाव कार्यालय से सटा हुआ है| कल भी वे बीमारी की वजह से कहीं नहीं निकल सके| शाम को अमृतपुर में एक शादी में गए थे| सुशील ने बताया की अगले तीन दिन कानपूर और अकबरपुर रहेंगे| वहां पार्टी ने उनका कार्यक्रम लगाया हुआ है|