परचा वापसी की सारी कोशिशे बेकार, 22 प्रत्याशी मैदान में डटे

Uncategorized

Sachin Singh Yadavफर्रुखाबाद: ये भी एक इतिहास बनेगा| लोकसभा चुनाव में इस बार सबसे ज्यादा उम्मेदवार भाग्य आजमाएंगे| लाख कोशिशो के बाद भी कुल 4 प्रत्याशियो ने परचा वापस लिया| 29 नामांकित प्रत्याशियो में से तीन के पर्चे निरस्त हुए थे और 4 के वापस होने के बाद अब 26 प्रत्याशी संसद पहुचने के लिए जोर आजमाइश करेंगे| हालाँकि इनमे से आधे डमी कैंडिडेट है| इनके पर्चे दाखिला कराने के लिए भी राजनैतिक पार्टियो के पदाधिकारी नामांकन कक्ष के बाहर पहुचे थे|

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
परचा वापस लेने वालो में सौभाग्यवती राजपूत पत्नी मुकेश राजपूत, उदय प्रताप, रमेश सिंह और तौहीक खान के नाम सामने आये है| ये चारो तो चिन्हित हो गए मगर जो परदे के पीछे रहे वे मैदान में डटे रहेंगे| इनमे से कई के वाहन दूसरी पार्टियो के प्रत्याशी और उनके कार्यकर्ता इस्तेमाल करेंगे| जिस पर्चे को वापस लेने की नजर लखनऊ तक लगी थी उस पर नाउम्मीद ही हुई| समाजवादी पार्टी के बागी हुए निर्दलीय उम्मीदवार सचिन सिंह यादव ने अपना परचा वापस नहीं लिया| हालाँकि आखिरी समय तक मुलायम के जरिये उन पर जोर आजमाइश की गयी है|