सत्ता की हनक : सपा नेता नही उतार रहे अपने वाहनो से झंडा पोस्टर

Uncategorized

spaaफर्रुखाबाद : आचार सहिता को ताक पर रख कर सत्ताधारी नेता अपने वाहनो से पार्टी का झंडा पोस्टर उतारने को राजी नही दिखाते | पुलिस उन पर हाथ डाल नही सकती पुलिस जानती है कि चुनाव के बाद तो इन्ही कि चलनी है | वैसे सपाई जब नेता जी के फरमान को दर किनार कर सकते है तो फिर चुनाव आयोग उनके लिए कौन सी बड़ी बात है | बुधवार को भी शहर कि सड़को पर सपा का झंडा व पद नाम लिखी कारे फर्राटे भरती नजर आयी | लेकिन पुलिस को इन पर कार्यवाही करने का विचार तक नही आया | बीते दिन ही सामान्य प्रेक्षक मो० हनीश ने सपा व्यापारसभा के जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता की कार को झंडा पोस्टर लगा होने के कारण सीज करा दिया था |

DSCF9151जनपद की सीमाओ पर पहले से ही पुलिस चेकिंग बैरियर लगाये हुए है | लेकिन अभी तक पुलिस को भी कोई प्रचार सामिग्री तक पकड़ में नही आयी है | वही दूसरी तरफ मुंह देखकर वाहनों की चेकिन की जा रही है | पहले से ही देखकर यह तय हो जाता है की किस वाहन को रोकना है किस को नही | मजे की बात तो यह है की सडक पर दौड़ने वाली सपा नेताओ में अधिकतर के पास परमिशन तक नही है और बिना अनुमति के ही कारे घूम रही है |

कुल मिला के सत्ता प्रशासन पर हावी है और उसकी धमक के आगे किसी की क्या मजाल की कुछ बोल पाये | नियम कानून बड़े मजे से तोड़े जा रहे है | जिसका नजारा कुछ नेहरु रोड पर नजर आया सपा सचिव लिखी सेंट्रो कार पर सपा का झंडा भी लगा था | तथा कार के दोनों तरफ जिला सचिव बड़े बड़े शब्दों में अंकित किया गया था | कार तकरीवन तीस मिनट तक नेहरू रोड पर खड़ी रही | लेकिन किसी की भी नजर इस सत्ताधारी नेता की गाड़ी पर नही पड़ी |