सपा महा नगर अध्यक्ष व्यापार सभा लिखी कार सीज ,प्रचार सामग्री भी पकड़ी

Uncategorized

फर्रुखाबाद : सपा का झंडा व पोस्टर लगी कार को प्रेक्षक ने सीज करा दिया है | कार शहर सपा नेता दीपक गुप्ता की बतायी गयी है | गाड़ी में प्रचार सामग्री भी मिली है |spaa
मंगलवार को मतदाता जागरूकता अभियान को गुरुगांव देवी मंदिर के निकट चलाया गया | राम नवमी को देखते हुए प्रशासन ने यह आयोजन मंदिर के निकट किया था | आयोजन में लोक सभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक मो० हनीश ने स्कूली बच्चो की अगुवाई में रैली निकली और मतदान के लिए लोगो को जागरूक किया |

अभियान के समय प्रेक्षक की नजर सड़क किनारे खड़ी एक कार पर पड़ी | गाड़ी में सपा का झंडा लगा था | और चुनाव से संबंधित पम्पलेट भी कार पर चिपके थे | पम्पलेट पर सपा महानगर अध्यक्ष व्यापर सभा लिखा था | सामान्य प्रेक्षक ने जब कार की चेकिंग करायी तो कारमे चुनाव की प्रचार सामग्री यह नजारा देख वह भड़क गये | जानकारी की तो पता चला की कार को चुनाव के दौरान चलाने की अनुमति नहीं है |spaaतो उन्होंने तत्काल पुलिस से कार को सीज करने को कहा | सामान्य प्रेक्षक के निर्देश के बाद पुलिस ने कार सख्या उत्तर प्रदेश 76 आर 2667 को सीज कर दिया और कार चालक रणधीर सिंह पुत्र मन्नी सिंह निवासी आवास विकास को गिरफ्तार कर बाद में जमानत पर छोड़ दिया |कार सपा नेता दीपक गुप्ता की बतायी गयी है |
इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रभुनाथ,ज्वाइट मजिस्ट्रेट अंकित अग्रवाल, डीआईओएस भगवत पटेल भी मौजूद रहे |