पेड़ पर लटका मिला अधेड़ का शव , हत्या की आशंका

Uncategorized

HANGING-DEATH-400X300फर्रुखाबाद : शाम होते होते पुलिस के लिये एक सर दर्द और बन गया जब पुलिस को पता चला की पड़ोस के गाँव में फायरिग हो रही है पुलिस जब घटना स्थल पहुची तो पता चला की घटना गोली चलने की नही बल्कि हत्या या फांसी से सम्बन्ध रखती है | फिलहाल पुलिस ने मृतक के घर व घटना स्थल पर पहुच कर जाँच पड़ताल की | मृतक की पत्नी ने हत्या किये जाने का शक गाँव के ही एक व्यक्ति पर जाहिर किया है | पुलिस जाँच में जुट गयी है |

घटना थाना कमालगंज के ग्राम बहादुरपुर निवासी 40 वर्षीय रामौतार लोधी के साथ हुई | रामौतार का शव आम के पेड़ पर लटका मिला | मृतक की पत्नी सरोजनी का आरोप है की हत्या कर शव को उनके बाग में ही आम के पेड़ पर रस्सी से लटका दिया गया।

रामौतार की भतीजी जब शौच के लिये गई तब उसने शव को फांसी पर लटकते देखाऔर घटना की सूचना परिजनो को दी | परिजन शव को फांसी से उतारकर घर ले गये। रामौतार की पत्नी सरोजनी देवी ने बताया कि 2 दिन पूर्व गांव के गोपाल ने अपने ट्रैक्टर को हमारे तरबूज के खेत से जबरन निकाला था।इसी बात को लेकर विवाद के दौरान गोपाल ने पति को मार डालने की धमकी दी थी। आज सुबह गोपाल का बेटा विनोद पति को बुलाकर ले गया था।
पुलिस को सूचना दी गई कि शव पेड पर लटका दिये जाने के मामले में फायरिंग हुई है। तभी दरोगा कुलदीप सिंह ने मामले की जांच पड़ताल कर शव का पंचनामा भरा।