हर हर भोले के जयकारो के साथ जत्था रवाना

Uncategorized

फर्रुखाबाद : हर साल की तरह इस साल भी श्रद्धालुओं का जत्था कई धार्मिक स्थानो के दर्शन के लिये रवाना हो गया | भक्तो ने शहर के सभी प्रमुख मंदिरो पर पूजा की तत्पश्चात सभी धूमधाम से गोला सहित कई धार्मिक स्थानो के दर्शन के लिये रवाना हो गये |

जय भोले बाबा कमेटी की ओर से तकरीवन एक दर्जन भक्तो ने शहर के पंडाबाग,मठिया देवी ,शीतला देवी मंदिर पूजा आदि करने के बाद सभी भक्त घटियाघाट गंगा तट पर एकत्रित हुये| जहा से गंगा जल भर कावड़िया भोले के दरवार गोला,पूर्णागिरी आदि के लिये रवाना हुये |

इस दौरान यात्रा पर जाने वालो में कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद के आलावा अमन गुप्ता ,शोनू गुप्ता ,राजकुमार सक्सेना ,वैभव गुप्ता ,दिलीप दुवे ,दीपक गुप्ता ,नरेन्द्र सक्सेना आदि लालू गुप्ता संजीव कुमार ,विनीत वर्मा ,गोविन्द आदि लोग रहे |