सलमान के ट्रस्ट से मुफ्त चुनावी तोहफे बटे: ट्राईसाइलिको सहित दो पुलिस हिरासत में

Uncategorized

Salman-Khursheed-farrukhabaफर्रूखाबाद: कांग्रेस प्रत्याशी सलमान खुर्शीद के स्वामित्व वाले डॉ जाकिर हुसैन ट्रस्ट से चुनावी गिफ्ट बाटे रहे है| ब्लाक नवाबगंज में डॉ जाकिर हुसैन ट्रस्ट के हॉस्पिटल से जनता को फोन पर बुलाकर ये चुनावी गिफ्ट बाते जा रहे है| सूचना पर पहुची पुलिस ने दो लोगो हिरासत में लेकर पूछताछ की है| दोनों ने बताया कि उन्हें साइकिल ट्रस्ट से आज ही मिली है|

नवाबगंज थाने की पुलिस ने नबावगंज पुलिस ने जाकिर हुसैन ट्रस्ट की ओर से बांटी जाने वाली 2 ट्राइ साईकिलों सहित 2 लोगों को हिरासत में लिया है| मुकदमा दर्ज करने से पहले जाँच पड़ताल की जा रही है| सलमान खुर्शीद के लिए आचर संहिता के मुकदे की दूसरी क़िस्त की बुरी खबर हो सकती है|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
पकडे गए मेरापुर थाने के गाव सायानी के वीरेंद्र श्रीवास्तव और कमालगंज थानाक्षेत्र के मोहनपुर गाव के मैराज ने बीडीओ को बयान दर्ज कराया है| बयान को उच्च अधिकारियो को अलगे आदेश केलिए भेज दिया गया है| बयान दर्ज कराने के बाद मेराज और वीरेंद्र को छोड़ दिया गया है|

नवाबगंज थानाध्यक्ष को कहबर मिली कि ट्रस्ट में मुफ्त साइकिल बट रही है| जिस पर उन्होंने छापा मारा और दो लोगो को ट्राइसाइकिलों सहित पुलिस पकड़कर थाने ले गई। नबावगंज थानाध्यक्ष संजय यादव ने घटना की जानकारी आलाधिकारियों को दे दी है। ट्रस्ट में कंप्यूटर ऑपरेटर आसिफ मिला और कई त्रि साइकिल मिली जिन्हे आगे से नहीं बाटने का निर्देश थानाध्यक्ष ने दिया है| संबंधित अधिकारी जांच- पड़ताल करने के लिए थाने को रवाना हो गए है। एसओ संजय यादव के अनुसार दो ट्राई साइकिलों सहित दो को हिरासत में लिया गया है| मुकदमा दर्ज करने से पहले जाँच की जा रही है मामला आचार संहिता के उललंघन का है या नहीं| पुलिस सूत्रों के अनुसार सलमान खुर्शीद के विरूद्व आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का दुसरा मुकदमा दर्ज कराया जायेगा। बीते दिनों सोलर लाइट दिए जाने पर कंपिल थाने में उनके विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।