कर्मचारियो को “पैजामा” कहने पर विद्युत विभाग में कर्मी हड़ताल पर

Uncategorized

Surya Kumar Exenफर्रुखाबाद: अधिशासी अभियंता को अपने अधिनस्थो को पैजामा कहने पर हंगामा हो गया| कर्मचारियो ने माफ़ी न मांगे जाने तक हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी है| वहीँ अधिशासी अभियंता का कहना है उन्होंने किसी को भी पैजामा नहीं कहा है| अगर किसी के पास सबूत हो तो दिखाए|

[bannergarden id=”8″]
भोलेपुर स्थित विद्युत कार्यालय पर कर्मचारी यूनियन के महामंत्री सुधीर गुप्ता के नेतृत्व में कर्मचारियो ने हड़ताल कर दी है| सुधीर गुप्ता की अधिशासी अभियंता से भिडंत भी जमकर हुई| आरोप है कि तकिया कलम के रूप में अधिकारी बात बात में “आदमी हो या पैजामा” कहते है| इससे कर्मचारियो को अपमान महसूस होता है| कई बार मना करने के बाबजूद वे नहीं मानते है| शनिवार सुबह सुबह किसी बात को लेकर गुस्साए अभियंता ने कर्मी रामजन्म यादव को “पैजामा” कह दिया और यहीं से विवाद शुरू हो गया| कर्मचारी माफ़ी मांगने पर अड़े हुए है| वहीँ अशीषसि अभियंता का कहना है कि उन्होंने कोई भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं किया है| सूर्य कुमार विश्वकर्मा और कर्मचारियो के वाक्युद्ध के दौरान अभियंता ने कहा कि अगर किसी के पास सबूत हो तो दिखाए| कर्मचारियो का कहना है कि वे हर वक़्त रिकॉर्डिंग तो कर नहीं सकते| फिलहाल खबर लिखे जाने तक दोनों पक्ष अड़े हुए है और कर्मचारी हड़ताल पर चले गए| वाकयुद्ध के दौरान सुधीर गुप्ता, रामजन्म यादव, धीरज, राशिद, रामशंकर, सुनील सिंह,जीतेन्द्र आदि कर्मचारी लामबंद दिखे|[bannergarden id=”11″]