चुनावी चर्चा: अंतिम समय पर सपा से “तेजू” उतर सकते हैं मैनपुरी के चुनाव में!

Uncategorized

Tej Pratap Singh Yadav TejuJNI मैनपुरी: सैफई ब्लाक प्रमुख तेज प्रताप सिंह यादव लोकसभा क्षेत्र मैनपुरी से चुनाव लड सकते हैं। जी हां, सूत्रों से मिली जानकारी एवं स्वयं तेज प्रताप सिंह यादव की संसदीय क्षेत्र में सक्रियता से लोगों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी के अलावा आजमगढ संसदीय सीट से चुनाव लडने की इच्छा जाहिर करके इन चर्चाओं को और भी ज्यादा हवा दे दी है। हालांकि अभी पार्टी की ओर से ऐसा कोई भी औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन खुद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ब्लाक प्रमुख सैफई तेज प्रताप सिंह यादव ने लोकसभा क्षेत्र मैनपुरी में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।

[bannergarden id=”8″]
सपा मुखिया का संसदीय क्षेत्र है मैनपुरी
लोकसभा क्षेत्र मैनपुरी को समाजवादी पार्टी का गढ माना जाता रहा है। 1996 से लगातार मैनपुरी की सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा है। 1996, 2004 और 2009 के लोकसभा चुनाव में स्वयं सपा मुखिया मुलायम सिंह यादवइ स सीट से विजयश्री हासिल करते रहे हैं। वर्ष 2004 में हुए उप चुनाव में धर्मेन्द्र सिंह यादव मैनपुरी से विजयी हुए थे। मैनपुरी लोकसभा सीट को समाजवादी पार्टी की सुरक्षित सीट माना जाता है।
[bannergarden id=”11″]
तेज प्रताप सिंह यादव की सक्रियता बढी
सैफई ब्लाक प्रमुख तेज प्रताप सिंह यादव के नाम की चर्चा कोई पहली बार नहीं हुई है। अब से कुछ माह पूर्व मैनपुरी के क्रिश्चियन मैदान में समाजवादी पार्टी का प्रांतीय सम्मेलन हुआ था। इस सम्मेलन में भी तेज प्रताप के मैनपुरी से प्रत्याशी बनाए जाने की अटकलें लगाई गई थी। स्वयं काबीना मंत्री आजम खान ने भी सार्वजनिक मंच से इच्छा जताई थी कि सपा मुखिया उनके क्षेत्र से चुनाव लडें। हालांकि सपा मुखिया ने सारी अटकलों को दरकिनार कर मैनपुरी से ही चुनाव लडने का ऐलान कर दिया था। अब जबकि लोकसभा चुनाव के लिए नामांकर प्रक्रिया को कुछ ही दिन बाकी हैं, तो ऐसे में सपा मुखिया के आजमगढ से चुनाव लडने का ऐलान, एक बार फिर से पुरानी चर्चाओं को हवा दे रहा है। ब्लाक प्रमुख सैफई तेज प्रताप सिंह यादव ने भी मैनपुरी संसदीय क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया है।