मुकेश की टिकट पर फूट फूट कर रोये सुशील शाक्य, मंगलवार को छोड़ देंगे भाजपा

Uncategorized

Susheel Shakya BJPफर्रुखाबाद: भाजपा में टिकट वितरण में असंतोष सतह पर आ गया है| पूर्व विधायक और टिकट के दावेदार वरिष्ठ भाजपाई सुशील शाक्य ने टिकट न दिए जाने पर मंगलवार को भाजपा छोड़ देने का एलान करदिया है| सुशील शाक्य भाजपा छोड़ने के बाद कहा जायेंगे इसका फैसला अभी नहीं किया है| उन्होंने प्रदेश नेतृत्व को भी अपने फैसले से अवगत करा दिया| भाजपा किसान मोर्चा प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सुशील शाक्य ने भाजपा को सत्ता प्राप्ति के लिए अपने आदर्शो और नीतियो से भटकती हुई पार्टी बताया| उन्हें मनाने के पहुचे जिलाध्यक्ष को भी उन्होंने बैरंग लौटा दिया है|
[bannergarden id=”8″]
अपने आवास पर मीडिया से मुखातिब सुशील शाक्य ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता भौचक है कि पार्टी ने किन नीतियो के तहत टिकट वितरण किये गई| पार्टी छोड़ कर महीने दो महीने पहले ही भाजपा में आये आयाराम को टिकट दे दिए गए और भाजपा के गड्ढो को भरने वाले कार्यकर्ताओ की अनदेखी की गयी| उन्होंने पार्टी पिछड़े वर्गों की अनदेखी का भी आरोप लगाया| ज्ञात हो कि फर्रुखाबाद से हाल ही में कल्याण सिंह की जन क्रांति पार्टी से भाजपा में आये एक अन्य पिछड़े वर्ग के मुकेश राजपूत को प्रत्याशी बनाया है| सुशील शाक्य भी टिकट के दावेदार थे| उनके मुताबिक संघ में उनका नाम न० 1 पर था मगर कल्याण सिंह ने जिद करके उनकी जगह मुकेश को टिकट दिलवा दिया|
[bannergarden id=”11″]
सुशील शाक्य अपनी बात करते करते भावुक हो गए और उनके आंसू निकल आये| उन्होंने कहा कि उनके पिता स्व दयाराम शाक्य और उनका पूरा जीवन पार्टी की सेवा में बीत गया| अब भाजपा में काम करने का कोई मतलब नहीं है| इनके साथ साथ कौन कौन पार्टी छोड़ेगा इस पर उन्होंने कहा कि वे कार्यकर्ताओ से बात कर रहे है और इसका फैसला मंगलवार को होली के बाद होगा| उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में टिकट वितरण में पिछड़े वर्गों की उपेक्षा की गयी है और सवर्णो को वरीयता दी गयी है|