फर्रुखाबाद से भाजपा ने मुकेश राजपूत को लोकसभा चुनाव में उतारा

Uncategorized

Mukesh rajput Holi 240फर्रुखाबाद: और भारी कशमकश के बाद भाजपा ने मुकेश राजपूत को फर्रुखाबाद से लोकसभा प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतार दिया है| फर्रुखाबाद लोकसभा की सीट राष्ट्रीय परिदृश्य पर भी छाई रहेगी| यहाँ से कांग्रेस से विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद चुनाव लड़ रहे है| उनका मुकाबला भाजपा, सपा, बसपा से होगा और आम आदमी पार्टी पीस पार्टी, विकलांग पार्टी, महान दल, भारतीय महाशक्ति मोर्चा सहित लगभग एक दर्जन प्रत्याशी और भी होंगे|

[bannergarden id=”8″]
बहुजन समाज पार्टी से बसपा में मंत्री रहे मैनपुरी निवासी ठाकुर जयवीर सिंह चुनाव लड़ रहे है| समाजवादी पार्टी ने एटा निवासी रामेश्वर सिंह यादव को चुनाव मैदान में उतारा है| इन दोनों प्रत्याशियो के लिए बाहरी प्रत्याशी होने का मुद्दा विपक्षी उठाने का प्रयास करेंगे| आम आदमी पार्टी से पत्रकार मुकुल त्रिपाठी चुनाव मैदान में उतरे है| सलमान खुर्शीद के वर्त्तमान सांसद होने के कारण जनता के प्रति जबाबदेही भी मांगी जायेगी और विपक्षी दल उनके ट्रस्ट में घोटाले के आरोपो को मुद्दा बनाएंगे ही| विकलांग पार्टी के के० के० दीक्षित का तो मुद्दा ही सलमान खुर्शीद और उनका ट्रस्ट का घोटाला है| इस सबमे बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी निखर जातीय आंकड़ो के भरोसे ही चुनावी गणित बैठाने की भरकस कोशिश कर रहे है| सपा , बसपा और कांग्रेस के चुनाव की कमान मुख्यत मुस्लिम वोटो के हाथ में है| तीनो ही मुस्लिम वोटो को लुभाने के लिए तकरीरे लगातार कर रहे है| मगर मुसलमान खामोश होकर चुनाव का लुफ्त उठाएगा| वहीँ भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत को सबसे बड़ा गणित मोदी के नाम का मिलने जा रहा है|
[bannergarden id=”11″]