Tuesday, March 11, 2025
spot_img
HomeUncategorizedविदेश मंत्री सलमान के जनपद में मनरेगा तक फ्लॉप- भाजपा

विदेश मंत्री सलमान के जनपद में मनरेगा तक फ्लॉप- भाजपा

BJP Rajeshwar Singhफर्रुखाबाद: बीजेपी के लोकसभा टिकट के उम्मीदवार डॉ. राजेश्वर सिंह ने सलमान खुर्शीद पर आरोप लगाते हुये कहा की सलमान के जनपद में मनरेगा तक का बुरा हाल है अन्य विकास कार्यो की क्या बात करे| मनरेगा मजदूर भुखमरी की कगार पर है| उन्होंने कहा की बीजेपी सभी को सगठित करने का प्रयास कर रही है समाज सगठित होगा तो देश सगठित हो जायेगा| फिलहाल उन्होंने लोक सभा का टिकट का मिलने पर गाँव गाँव सामाजिक समरसता का अभियान चलने की बात का एलान किया है| इस दौरान डॉ सिंह ने जनपद के विकास माडल के बारे में भी बताया |

आवास विकास स्थित एक संस्थान में अयोजित संवाददाता सम्मलेन में डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा है की फर्रुखाबाद विकास की धारा से पिछड गया है| 65 साल से देश में काग्रेस की सरकार है और जनपद में भी जनप्रतिनिधियों ने अभी तक विकास के नाम पर कुछ भी नही कराया है| जनपद विकास की तरफ टकटकी लगये देख रहा है कई सड़के, रेलवे गुमटी, अस्पताल, फ्लाईओवर आदि जनपद में बनने की जरुरत है| जिस पर आज तक किसी जनप्रतिनिधि ने कोई प्रयास नहीं किया| उन्होंने कहा है कि किसी भी जनपद या प्रदेश का विकास वहाँ की कानून व्यवस्था के बिना नही चल सकता|

[bannergarden id=”8″]
लोकसभा टिकट के लिये उम्मीद लगाये डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा है कि केन्द्र सरकार जिस मनरेगा योजना का दंभ भरती है वह योजना केन्द्रीय विदेश मंत्री के जनपद में बिलकुल ही फ्लाप हो चुकी है| सलमान हर तरह से केन्द्र में दमदार मंत्री है वे अगर चाहते तो जनपद में विकास की गंगा बहती लेकिन उन्होंने कुछ भी यैसा नही किया जिससे जनपद का नागरिक उनपर भरोसा करे|
[bannergarden id=”11″] [bannergarden id=”17″]
डॉ. सिंह ने कहा है कि उन्होंने बीजेपी में लिखित में कोई आवेदन नही किया है फिर भी उन्हें लोकसभा का टिकट मिलने की पूरी सम्भावना है और टिकट भी उन्ही को मिलेगी| लेकिन अगर टिकट उन्हें नही मिली तो वह सामजिक समरसता फैलाने क साथ साथ घर घर जाकर बच्चो को अच्छा समाज देने के लिये काम करेगे| इस दौरान नगर अध्यक्ष ज्ञानेश गौड़, नगर महामंत्री धीरेन्द्र वर्मा, मिडिया प्रभारी दिलीप, प्रभात अवस्थी आदि मौजूद रहे |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments