नरेंद्र मोदी कॉमिक्स के जरिये भी घर घर पहुचेंगे

Uncategorized

Narendra Modiफर्रुखाबाद: 16वीं लोकसभा के महा समर का बिगुल फूंक चुका है। इसके बाद सियासी दल मतदाताओं के घर तक अपनी पैठ बनाने में जुट गए हैं। भाजपा ने अपने प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी को बच्चों के सहारे प्रत्येक घर तक पहुंचाने के लिए कामिक्स निकाली है। कामिक्स का प्रकाशन दिल्ली के एक प्रकाशन केंद्र ने किया है।
[bannergarden id=”8″]
प्रगति पुरुष नरेंद्र मोदी शीर्षक से प्रकाशित कामिक्स में उनके जीवन से जुड़े पहलुओं की जानकारी दी गयी है। इस कामिक्स की बिक्री दुकानों पर शुरू हो गई है। कहा जाता है कि जो दिखता है वहीं बाजार में बिकता है। कुछ इसी तर्ज पर भाजपा अपने प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल्ली की सत्ता तक पहुंचाने के लिए काम करती दिखाई दे रही है। पार्टी में पहले सोशल मीडिया से जुड़े युवाओं को अपने से जोड़ने का काम किया, इसके बाद अब बच्चों के सहारे मोदी को हर घर तक पहुंचने की रणनीति पर काम शुरू किया गया है। इस चुनावी रणनीति के तहत दिल्ली के एक प्रकाशक राजा पाकेट बुक्स ने प्रगति पुरुष नरेंद्र मोदी नाम की कामिक्स का प्रकाशन किया है। इस कामिक्स में नरेंद्र मोदी के बचपन का दृश्य गुजरात के बाडमेर गांव से शुरू करते हुए उनके तेरह साल तक मुख्य मंत्री जीवन का चित्रण किया है। कामिक्स में उनके साहस, निर्भीक, संवेदनशील होने का भी चित्रण किया गया है। उनके बचपन के कठिन जीवन और हर क्षेत्र में आगे रहने के गुण को भी कार्टून के माध्यम से प्रदर्शित करने की कोशिश की गई है। कामिक्स में दर्शाया गया है कि नरेंद्र मोदी किस प्रकार एक साधु से प्रभावित हो कर मुक्ति के मार्ग पर चल पड़ते हैं। वे चलते-चलते पहाड़ों पर पहुंचते हैं, जहां मिले एक साधु ने उनसे कहा कि देश में हाहाकार मचा हुआ है और देश का युवा मुक्ति के बारे में सोच रहा है। यह सुन कर वह वापस लौट आते हैं और रेलवे स्टेशन पर चाय बेंचने का काम करते हैं। यहां उनकी ईमानदारी को प्रदर्शित किया गया है। इसके बाद आरएसएस के माध्यम से जन सेवा करते हुए गुजरात के मुख्य मंत्री तक का सफर का चित्रण किया गया है। इस कामिक्स की कीमत 50 रुपए रखी गई है।