Tuesday, March 11, 2025
spot_img
HomeUncategorizedआईजी ने निरीक्षण में दीवान को किया सस्पेंड

आईजी ने निरीक्षण में दीवान को किया सस्पेंड

IG INSPECTIONफर्रुखाबाद: कानपुर परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक एसके गुप्ता ने २ानिवार को पुलिस मुख्यालय पहुंच कर रिकार्ड रूम एवं पत्र व्यवहार शाखा कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान खामियां मिलने पर मातहतों की जमकर लताड़ लगाई। यही नहीं लापरवाही बरतने पर एक दीवान को सस्पेंड करने का निर्देश दिया। आईजी के निलंबित करने की भनक लगते ही पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।
[bannergarden id=”8″]
आईजी अचानक आज जिला मुख्यालय पहुंचे। एसपी कार्यालय में कुछ देर बैठने के बाद उन्होंने पत्र व्यवहार शाखा कार्यालय का निरीक्षण किया। अव्यवस्थित ढंग से रखी फाइलों को देख यहां पर तैनात पुलिसकर्मियों पर नाराजगी व्यक्त की। अलमारी टूटी दिखाई देने पर उन्होंने तत्काल नई अलमारी खरीदने की बात कही। पुलिस रिकार्ड रूम पहुंचने पर आईजी को खिड़की में जाली लगी नहीं मिली। यह देख वहां पर तैनात लिपिक को जमकर हड़काया। ट्रांसफर फाइल न मिलने पर आईजी ने दीवान नईमुल्ला को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश दिया। इस दौरान सीओ अमृतपुर की जमकर लताड़ लगा दी। निरीक्षण के दौरान दीवान के सस्पेंड की जानकारी मिलते ही अन्य पुलिस कार्यालय के कर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मी आपस में कानाफूसी करते नजर आए। आईजी के साथ पुलिस अधीक्षक आरपी पाण्डेय मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद आईजी ने मातहतों के साथ एकांत में बैठक की। बैठक में जाने के लिए मीडिया को बाहर ही रोक दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments