चाची के चक्कर में चली गयी जान

Uncategorized

Murderफर्रुखाबाद: चाचा राजस्थान में मजदूरी करने चले गए| घर मे पीछे रह गए दो भतीजे और एक बेटी| छोटे भतीजे की शादी हो गयी और बड़ा भतीजा कुवारा रह गया| बड़े भतीजे की निगाह चाची पर पड़ गयी और विरोध करने पर छोटे भतीजे की जान चली गयी| संदिग्ध स्थिति में छोटे भतीजे की लाश घर के बाहर बरामद हुई है|

मामला फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के महरुपुर सहजु गाव के माजरा नया नगला का है| जहाँ आज सुबह 25 वर्षीय रामसिंह की लाश बरामद हुई है| रामसिंह की गर्दन पर रगड़ के निशान है उसे सम्भवतः आत्महत्या देने का रूप दिया गया| रामसिंह की दो वर्ष पूर्व अगर की रहने वाली नंदिनी के साथ शादी हुई थी| घर पर रामसिंह का बड़ा अविवाहित भाई देवेन्द्र और चाची गुड्डी रहती है| गुड्डी का पति मुन्नू राजस्थान में मजदूरी करने के लिए गया हुआ था|

सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार देवेन्द्र की नजर अपनी चाची पर थी| मगर रामसिंह इसका विरोध करता था| रामसिंह की शिकायत भी गुड्डी ने पुलिस अधीक्षक को की थी| कुलमिलकर चर्चा ये है कि चची और भतीजे के बीचे कबाब की हड्डी बन रहा रामसिंह दुनिया से चला गया| पुलिस ने मौके पर पहुच पंचनामा भरा लाश को पोस्ट मार्टम केलिए भेज दिया और रामसिंह की मौत की जाँच की जा रही है|