जात पात का खेल शुरू- सामाजिक न्याय यात्रा का सपा करेगी स्वागत

Uncategorized

sapaफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय यात्रा का 22 फरवरी को नगर में स्वागत किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव सुरेन्द्र सिंह गौर एवं युवा नेता प्रदीप यादव टीटू ने बताया कि 22 फरवरी को यात्रा आएगी। जिसमें पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष गायत्री प्रजापति एवं मत्स्य विकास निगम के अध्यक्ष डा० राजपाल कश्यप शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के निर्देशानुसार रथयात्रा के प्रभारी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा को बनाया गया है। महासचिव ने बताया कि फर्रुखाबाद के बाद कायमगंज में अमित राइस मिल में दोपहर साढ़े बारह बजे कार्यक्रम होगा तत्पश्चात यात्रा 2 बजे अलीगंज के लिए रवाना होगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सुबह 11 बजे सपा कार्यालय पहुंने की अपील की है।