नगर के परिषदीय स्कूलो की खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

Uncategorized

Gamesफर्रुखाबाद: शिक्षको के संगठन राष्ट्रीय शैषिक महासंघ के प्रयास से फतेहगढ़ स्टेडियम में सरकारी प्राथमिक और जूनियर स्कूलों की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न करायी गयी| जिसमे 47 स्कूलों के 383 बच्चो ने प्रतिभाग किया| 14 प्रतियोगिताओ में इनाम जीत कर 2014 की चैंपियनशिप पलरा तालाब विद्यालय ने अपने कब्जे में की| लेकिन जिला क्रीडा प्रभारी कामिनी कौशल और जिला व्यायाम शिक्षक शैलेन्द्र गंगवार इस विद्यालय को चैंपियनशिप देने के लिए एक ट्राफी तक का इंतजाम न कर सके|

[bannergarden id=”8″]
दौड़, ऊँची कूद, लम्बी कूद, भाला भेक, तवा फेक, गोला फेक, कब्बड्डी, खो खो के साथ सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| जिसमे कुल 73 बच्चो ने प्रथम, दितीय, तृतीय पुरस्कार पाकर ख़ुशी जाहिर की| बच्चो के लिए लंच पैकेट आदि की व्यवस्था भी की गयी थी| प्रतियिता कराने में सभी व्यायाम शिक्षक मौजूद रहे| प्रतिभाग करने वाले बच्चो के स्कूलों के 47 अध्यापक बच्चो को साथ लेकर आये थे| प्रतियोगिता जीतने वाले बच्चो इनाम दिए गए है|
[bannergarden id=”11″]
प्रतियोगिता के इनाम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र शर्मा ने पुरस्कार बाटे| कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी, `पीटीआई शैलेन्द्र गंगवार, प्रदीप यादव, कुलदीप यादव, संजीव कटियार,सुधीर कुशवाहा,मनीष यादव, पंकज शर्मा, राजकुमार ने बच्चो की खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न करायी| मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य भानु प्रताप सिंह रहे| नगर शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा, समन्वयक राजेश वर्मा, एस एन मिश्र और पूर्व प्राचार्य विमल मिश्र ने सहयोग किया| [bannergarden id=”17″]