फर्रुखाबाद में नेताओ के कपडे उतारेगा आम आदमी पार्टी का पत्रकार प्रत्याशी

Uncategorized

Mukul Tripathi AAP Farrukhabadफर्रुखाबाद: आम आदमी पार्टी ने सलमान खुर्शीद, रामेश्वर यादव, जयवीर सिंह और भाजपा के प्रत्याशी के सामने एक 41 साल का नौजवान खोजी पत्रकार चुनाव मैदान में उतारा है| मुकुल त्रिपाठी लखनऊ में लम्बे समय तक कई अखबारो में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मोर्चा खोलते रहे है| मुकुल त्रिपाठी इलाहबाद के रहने वाले है| हाई कोर्ट में जस्टिस रहे आर एस त्रिपाठी के पुत्र मुकुल त्रिपाठी की शिक्षा भी इलाहाबाद में हुई|

दो दुर्घटनाओ के बाद एक पैर से विकलांग (आंशिक) मुकुल ने जे एन आयी को बताया कि वे भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चुनाव लड़ने आ रहे है| नेता चुनाव के लिए पैसा कहाँ से और कैसे जुटाते है वो इन सब की चुनावो में पोल खोलेंगे और जनता को जगाएंगे| अगले दो तीन दिन में फर्रुखाबाद पहुच वे चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″] [bannergarden id=”17″]