लेन देन के विवाद में रोहिला में तमंचे गरजे

Uncategorized

brajesh yadav rohila farrukhabadफर्रुखाबाद: लेन देन के विवाद में मोहम्दाबाद थाना क्षेत्र के रविदास नगर रोहिला में दो पक्षो में जमकर तमंचे चले| जिसमे एक घायल हो गया| घायल को लोहिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है| ब्रजेश यादव के पैर में तमंचे की गोली लगी है| मामले की सूचना मोहम्दाबाद कोतवाली को दी गयी है|
[bannergarden id=”8″]
रविदासनगर रोहिला में ब्रजेश यादव पुत्र अशोक यादव और विनोद यादव पुत्र भलसिंह यादव दोनों एक ही ट्रक मालिक के ट्रक चलाते है| ब्रजेश के अनुसार उसने कई माह पहले विनोद को 10000 रुपये उधार दिए जिसका तकादा करने वो गया था| ब्रजेश कई बार विनोद से पैसे वापस करने को कह चूका था मगर उसके पैसे नहीं मिले| दोहपर दो बजे आज फिर गाव में ब्रजेश ने विनोद से पैसे माँगा तो दोनों में विवाद हुआ| इसके बाद ब्रजेश घर की ओर चला तो पीछे से विनोद ने तमंचे से फायर कर दिया| गोली पैर में लगी| ब्रजेश ने थाने में विनोद यादव के खिलाफ ऍफ़ आयी आर दर्ज करायी है| [bannergarden id=”11″] [bannergarden id=”17″]